How to Control Diabetes Naturally-नेचुरल तरीके से डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें - Ayurvedic Guide

 नेचुरल तरीके से डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें - आयुर्वेदिक उपाय   


परिचय (Introduction) 

आज के समय में Diabetes सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर बन चुका  है | पहले यह समस्या केवल उम्रदराज  लोगों में दिखती थी , लेकिन अब बच्चे , युवा और महिलाएं भी इससे प्रभावित हो रहे हैं | लगातार बढ़ता शुगर लेवल शरीर के कई अंगो जैसे - किडनी , आँखे , हृदय और नसों को नुकसान पहुँचाता है | 
अच्छी बात यह है की आयुर्वेद में मधुमेह को कंट्रोल करने के लिए प्राकृतिक तरीके मौजूद हैं , जिनसे बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत पाई जा सकती है | 

how to control diabetes naturally


🌿Diabetes क्या है ?

Diabetes या मधुमेह वह स्थिति है जिससे शरीर में मौजूद इंसुलिन हार्मोन सही मात्रा में काम नहीं करता | 
इससे रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है | 

🌿Diabetes के मुख्य प्रकार (Types of  Diabetes)

प्रकार                                                                               विवरण                                

Type 1 Diabetes                  इसमें शरीर इंसुलिन बनाना लगभग बंद कर देता है | अधिकतर बच्चों                                                                                    और  युवाओं में होता है | 

 Type 2  Diabetes               शरीर इंसुलिन बनाता है लेकिन उसका उपयोग नहीं  कर पाता | 
                                            यह सबसे ज्यादा पाया जाने वाला प्रकार है |

Gestational  Diabetes          गर्भावस्था के दौरान होने वाला Diabetes ,जो प्रसव के बाद ठीक भी हो जाता  है| 

🌿Diabetes के मुख्य कारण (Causes of Diabetes)

  • अधिक चीनी और जंक फ़ूड  सेवन 
  • मोटापा  और पेट की चर्बी 
  • परिवार में पहले से मधुमेह का इतिहास 
  • तनाव ,चिंता और नींद की कमी 
  • शारीरिक श्रम व व्यायाम की कमी 

🌿Diabetes  के लक्षण (Symptoms)

✅बार-बार  पेशाब लगना 
✅ अत्यधिक प्यास लगना 
✅वजन कम होना 
✅घाव का देर से ठीक होना 
✅आँखों की रौशनी का कमजोर होना 
✅थकान और कमजोरी महसूस होना 

💪आयुर्वेद Diabetes को कैसे देखता है ?

आयुर्वेद में मधुमेह को "मधुमेह" कहा गया है , जो प्रमेह रोग समूह का हिस्सा है | यह शरीर के तीन दोष - वात ,पित्त और कफ के असंतुलन से होता है | 
आयुर्वेद के अनुसार प्राकृतिक आहार ,औषधियाँ ,पंचकर्म और नियमित योग से कंट्रोल किया जा  है | 


✅Natural और Ayurvedic तरीके से Diabetes कैसे कंट्रोल करें ?

 1.  गिलोय (Guduchi)

✔ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है | 
✔ सुबह खाली पेट गिलोय का रस या पाउडर फायदेमंद है | 

✔ कैसे लें ?
✔ 1 गिलास गर्म पानी + 1 चम्मच गिलोय पाउडर 


2.  मेथी (Fenugreek Seeds)

    ✔  फाइबर से भरपूर होती है , जो शुगर अवशोषण को कम करती है | 
     ✔ रात को भिगोई हुई मेथी सुबह खाएँ | 


3. करेला जूस (Bitter Gourd)

    ✔ करेला में इंसुलिन जैसा कंपाउंड पॉलीपेप्टाइड-P  होता है | 
    ✔ सुबह खाली पेट 50 -70 ml करेला जूस लें | 


4. दालचीनी (Cinnamon)

    ✔  यह इंसुलिन सेंसिटिविटी  बढाती है 
    ✔  गुनगुने पानी के साथ  ½ चम्मच दालचीनी पाउडर लें | 


✅Ayurvedic Diet Plan for Diabetes(क्या खाएँ - क्या न खाएँ )

क्या खाएँ :
  • साबुत अनाज - जौ , रागी ,बाजरा 
  • हरी सब्जियाँ - पालक ,मेथी ,करेला, लौकी 
  • फल - अमरुद , पपीता , जामुन , सेब 
  • ड्राई फ्रूट - बादाम ,अखरोट 
  • जड़ी -बूटियाँ - गिलोय ,त्रिफला ,आंवला 

क्या न खाएँ :
  • सफेद चीनी , मैदा , बेसन 
  • कोल्ड्रिंक ,केक , मिठाई 
  • पिज़्ज़ा ,बर्गर ,पैकेट वाले स्नैक्स 
  • बहुत ज्यादा चावल और आलू 


✅Diabetes कंट्रोल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ योगासन 

  • कपालभाति प्राणायाम              ✔ पेट की चर्बी कम , पाचन बेहतर , शुगर कंट्रोल 
  • अनुलोम विलोम                       ✔ श्वास नियंत्रण , तनाव कम 
  • मंडूकासन                               ✔ पेंक्रियाज को सक्रिय करता है 
  • वज्रासन                                   ✔ खाने के बाद बैठने से पाचन क्रिया बेहतर होती है 
  • सूर्य नमस्कार                           ✔ पूरा शरीर सक्रिय करता है , वजन घटाता है 


Lifestyle Tips जो शुगर को Natural तरीके से कम करें 

  • रोजाना 30 -40 मिनट तेज चलना /योग 
  • रोज कम से कम 7 - 8 घंटे नींद ले 
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें 
  • दिनभर में 3 की बजाय 5 छोटे मील लें 
  • तांबे या मिट्टी के बर्तन में पानी पियें 


डॉक्टर को कब दिखाएँ ?

  •  यदि शुगर 250 mg /dL से ऊपर जा रही हो 
  • पैरों में  सुन्नपन , जलन या घाव ठीक न हो 
  • बार - बार धुंधला दिखना या आँखों में कमजोरी 
  • अत्यधिक कमजोरी या चक्कर आना 


✅Conclusion (निष्कर्ष)

Diabetes जीवन भर चलने वाली बीमारी हो सकती है , लेकिन यह आपके जीवन को नियंत्रित नहीं कर सकती - यदि आप सही आहार , योग , आयुर्वेद जड़ी - बूटियां और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाते है | 
नियमित जाँच ,सयंमित खान - पान और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर आप शुगर को बिना दवा के भी नियंत्रित रख सकते हैं |           
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.